Showing posts with label struggle. Show all posts
Showing posts with label struggle. Show all posts

Monday, February 26, 2024

दोहरा सच

तेरा सच अलग है, 
मेरा अलग। 
तेरी शिकायत मुझसे है, 
मेरी शिकवा उससे है। 

तू सोचे, कुछ तेरे हिसाब से है नहीं,
मैं मानू जाल में फसा मैं भी यहीं। 
तू सोचे तेरे साथ हो रहा है गलत,
मानूं गलती से ही रगड़ा जा रहा हूँ मैं भी। 

तुझे दुख व्यक्त करने में रस है,
दुख भगाने की कोशिश मेरी चरस है। 
तेरे इरादे तो हैं बिल्कुल सही,
मेरे सही इरादों से हासिल हो कुछ नहीं|

तेरे मन के राक्षस करे तुझे परेशान,
मेरा मन मुझे ही बना देता है हैवान।
तू सोचे तुझे समझ सके कोई नहीं,
मैं सोचूँ मैं समझूँ तुझे पर तू मुझे नहीं।

क्या गलत, क्या सही, 
यह तो पता नहीं,
कब तक चलेगा सब, 
यह भी तो पता नहीं|

तेरा सच अलग है, 
मेरा अलग। 
शायद मंजिल भी हमारी अलग हों,
पर चलना तो है साथ ही| 

क्यूंकि हमारी मंजिलों से पहले,
ना ये रास्ता खत्म होगा, ना ये जिंदगी।
तेरा सच अलग है, 
मेरा अलग।
 
इन दोहरी सच्चाइयों की हैवानियत से,
हमें अब डरना है नहीं,
आखिर उसी की कृपा से हम हैं, 
और है नहीं वो निर्दयी...

Tuesday, June 20, 2023

चिंता मत कर

सब अच्छा होगा,
उनके लिए जो हो अच्छा, वही होगा,
चिंता मत कर, सब अच्छा होगा ।।   
 
तेरी नकली खुशी, दबे हुए आसुओं से कुछ ना होगा,
जो वो तय करेगा, वही तो होगा,
चिंता मत कर, सब अच्छा होगा ।।  
 
इन कमजोर उम्मीदों, अधमरी हारों से भी कुछ ना होगा,
तेरी कोशिशों से नहीं, उसके इशारों से ही समय चलेगा,
चिंता मत कर, सब अच्छा होगा ।।  
 
चाहे हो जीना या उसमें विलीन हो जाना,
क्या है बेहतर, वोह निर्णय करेगा,
चिंता मत कर, सब अच्छा होगा ।।  
 
जो होना होगा वही तो होगा
देखना बस है, कि तू कितना समझ सकेगा,
चिंता मत कर, सब अच्छा होगा ।। 

समझ रहा है ना?
उनके लिए जो हो अच्छा, वही होगा,
अब तू चिंता मत कर, सब अच्छा ही होगा ।।  
 


PS: Dedicated to all the caregivers out there. Everything is as per his plan. Acceptance is a choice.




Sunday, February 20, 2022

Sluts for Life.

Yes, life is awesome, yet very often its perplexing ups and downs feel like throbbing of wild fornication. The emotional resonance with a song reminds one of one's own life experience. One can't help but notice a poetic metaphor. There is a choice offered through life's ups and downs. Choice that pertains to the experience of life itself. One can experience the throbbing as someone being unwillingly torn-apart and raped. One can also experience them as an intense surrender and merging, a key to the super-consciousness. These sinusoidal ups and downs of life. No matter how huge, they are waves after all. I can choose to let them flood my senses and drown me in the ignorant darkness. Or I can seek the Shiva within and surf on this wave. Dancing.
PostScript: I could feel a groove inside me. Dying to come out. I just started playing it. Didn't care much on its origin. A few days later, it was the Awaari song, sung by the same intense feminine voice of Momina as Nawazishein Karam. It's been on loop ever since - accompanying me through the piercing of both body and mind.
Powered By Blogger