Showing posts with label awareness. Show all posts
Showing posts with label awareness. Show all posts

Thursday, July 25, 2024

Let's Cut to the Chase

Let's cut to the chase dear. What do you really want? Beyond your exalted miseries, your celebrated evasions, what is it that you really want?   

Now, please don’t pretend that you are not in control of your shit, of your destiny or of your mind-made misery. Please don’t. As I said, let us really cut to the chase.

What do you want? Do you want to sleep some more? Pretend that it’s not really your responsibility? Pretend that you can’t handle the pain?

Or do you, for some more time, just want to carry on like this? Pretending that you are insufficient, incomplete and incapable?

If you do – then by all means, please continue. But do give me a deadline ‘coz I am getting bored of it. I am bored of accepting the commonplace excuses of finite thought. I have seen magic. I know it’s there within me. Waiting to be unlocked. I know you have answers to everything. I know that you know. You have the damn keys to the doors you love banging against. You only pretend to look for a Master Oogway while you stuff momos down your Panda throat. You know there is no one else coming. It’s just you and me. I am the only Master you have got. I am the only Master you need. You know that. Or do you not?

 
मौके पे चौका नहीं, हम छक्का मारते हैं,
चाहे अन्दर हो या बाहर,
बाधाओं को पकड़, हवा में फेकते हैं ...
शरीर और मन पर, रख कर संयम,
खुद को पुचकारते, मुस्कुराते हरदम,
ले के हवा का कश गहरा, बड़ी सी छलांग मारते हैं ...
मौके पे चौका नहीं, हम छक्का मारते हैं.
 

All I am asking of you, my friend, is to take your fighter jet for a spin. Not on the runway ‘coz that’s where the cool crowd hangs; but in the sky – where it really belongs.

Wednesday, July 24, 2024

स्याही

1.

मैं पूछूँ खुद से -

जिंदगी में अब क्या करूँ? 

चढ़ तो गया हूँ ऊपर बहुत,

इस अहम के नशे से और क्या लूँ ? 

2. 

आता कोई जवाब, उससे पहले 

चेहरे पे एक मुस्कान आ गयी,

विचार की जगह,

हाथ में कलम दे गयी ...

3. 

कभी सत्ता, कभी शौहरत,

और कभी अपनों से खेलने में कसर न है मैंने छोड़ी,

अब घर बैठ, कलम घिस,

परिवार में रहने का मन है बस यूँ ही ... 

 4.

थोडा आलस है, थोडा डर भी,

थोड़ी परेशानियां, थोड़े बहाने,

कुछ छोड़ना है, कुछ पकड़ना,

कुछ कम करना है, कुछ ज्यादा ...

5. 

इस नाप-तोल को तो है चलते रहना,

क्यूंकि परेशानी चाहे जितनी हो बड़ी,

है तो जन्मी वो मुझसे ही,

मुझसे बड़ी तो वो हो नहीं सकती ...

6.

क्या तू पूछता और क्या है कहता,

बना इस अहम के धुंए का शीशा,

अपने फैलाव को समेट,

और शीशे कि स्याही बन रचता जा ...



तू देखता जा!

मेरी हार को मेरी पहचान मत बना - 

मैं जीतूँगा, बस तू देखता जा !


जंग जब खुद की खुद से हो,

थोडा वक़्त जरूर लगेगा,

अच्छे से समझने को - 


क्यूंकि है जंग नहीं पर प्रेम मिलाप ये,

जिसमें जीवन की संभावनाएं खुद के अतीत से मिलें,

मिलन ये ऐसा की इसी में कई कहानियां गढ़ें-


है नायक या खलनायक, इसकी मत कर तू चिंता,

क्यूंकि क्या हार है क्या जीत, ये तो समय ही बताएगा,

अभी इन कहानियों का अंत न हुआ - 


इसीलिए, मेरी हार को मेरी पहचान मत बना,

मैं जीतूँगा, 

बस, तू देखता जा -


बघिया मेरी













1.

ये कहानी है

एक सुंदर सी बघिया की, 

और चंद नन्हे से फूलों की,

पर था इसमें एक पेड़ भी ...

2.

बीते बचपन-जवानी फूलों के,

बघिया की गोद में खिलखिलाते,

एक पेड़ की छाया में पलते,

हँसते हुए, गीत उसके गाते ... 

3. 

वो फूल तो थे बघिया के दिवाने,

पर पेड़ समझे कि वे उसके अहम के दृश्य से थे चहकते,

अपने झूठे वहम में, मूर्ख पेड़ वो बादलों को ललकारे,

बेखबर, की थी वो बघिया ही, जो उसे बचा के रखे ...

4.

क्यूंकि जब बादल निकलें वृक्ष के अहम को तोड़ने, 

बघिया फूलों को आघोष में लिए, हाथ जोड़ तूफानों को रोके, 

श्रृष्टि  के कहर को झेल, अपनों के जीवन सीचें, 

बेखबर पुष्प और पेड़, बस खेलते रहे खेल दुनिया के ...

5.

पर पता नहीं कब और कैसे,

उस पेड़ में और भी भारी राक्षस आ बसे,

जो बघिया को कोसें और मारें,

डरावने रूपों से फूलों की रूह झक्झोंकें ...

6.

राक्षसों का सिलसिला था चलता रहा,

बघिया के प्रेम से मेहेकता था फूलों का समा,

कई साल बघिया ने राक्षसों से सबको बचा के रखा,

जब हुआ बहुत तो बेचारी ने बिमारी को कबूला ...

7.

आज बघिया के पत्ते हैं झड गए,

और अर्ध-ज्ञान के अहम से फूले वृक्ष को छोड़ गए,

 उनकी ममता की खुशबू से आज भी फूलों का जीवन महके,

याद में उनकी, फूलों के आँसू सूखे ...

8.

अब, फूल देखें पेड़ को बिन बघिया के घेराव के,

डरे, सोचें, बिन सोचे वो डरे ,

न चाहते हुए भी नफरत करें,

उस वृक्ष में उन्हें वोह खौफनाक राक्षस जो दिखें ...

9.

राक्षस अहम का -

हंसने में असहज, आक्रोश में नहीं,

जिसने अपनों से प्रेम के दो बोल कभी बोले नहीं,

जिसमें खुद से पहले, दूसरों को रखने की क्षमता नहीं ...

10.

राक्षस अज्ञानता का -

जो पूर्ण हो पैसे से, प्रेम से नहीं,

जो तौले रुतबे को, देखे भाव को नहीं,

जो है भरा सा, ज़रा भी खाली नहीं ...

11.

पर आज, उन राक्षसों से आजाद,

अपनी खुशबू से भी सिखा रही अपने फूलों को उनकी बघिया माँ,

दिखा रही राक्षस के पीछे का बेबस पौधा,

डर है जिसे अपने कमजोर होने का ...

12.

माँ, आपने अपनी छाया से इस फूल को न होने दिया जुदा,

एक सुन्दर परिवार चुन जो नियति के हवाले था कर दिया,

आज ध्यान में आपके साथ होने का एहसास फिर वापस आ गया,

पर उस मूर्ख पेड़ को अपना पाने का इम्तिहाँ ये क्यूँ दे दिया? 




Saturday, July 20, 2024

नटखट मस्तियाँ

जिस्म की चुस्कियां, मन की अठखेलियाँ,

अजब है तेरा,

क्षणिक आकर्षण को समर्पण,

हो तू नंगा, पर छोड़ मत  दर्पण ...

क्या है सही, क्या गलत,

ये तुझे ही है समझना,

जंगल है, यहाँ मार्ग कई,

पर ना है कोई अपना ...

जब जीवन लागे नीरस,

छाँव में दोस्तों संग जा हंस,

इस हंसी का सुख है अपना,

पर भूल से इसे परमानंद ना समझ ...  

Wednesday, April 24, 2024

Lizards of the Mental Maze

Have you felt it? This presence presiding over your experience of life. Like a slimy and watchful lizard issuing silent judgements on each of your decisions. It has silent judgments on each of your actions. The judgmental buzzing of this creature in your metaphorical ear is same as that of the reptilian eyesore on the ceiling. Always there, staring back at your being.

And, if you are lucky, sometimes there's a jury of lizards out there. Hurriedly buzzing in the marketplace of your mind. Each one of them has an opinion on your doings and undoing. They also possess the entitlement to express it.

This arrangement breeds toxicity. And that drains your energy. So much so that it seems taxing to live. For living means deciding. And with each decision comes the deafening buzz of reptilian judgements.

When the alarm buzzes, a simple decision whether to snooze or to get up becomes a battlefield of competing opinions. But beyond this blood and bones of thoughts and judgements lies the answer to the question you were meaning to ask. All this while, beyond the artificial presence of fearful lizards, is that answer.

 

But the question is, what is it that I seek to ask?

Saturday, March 9, 2024

कथा


तू पूछे -

और अब क्या बचा है?

लगता सब कुछ झोंक दिया है,

पर नये किरदार और मोड ये क्या हैं?

अभी कितना और चलना है?

 

ऐ बालक -

यह बड़ी बेहुदा व्यथा है,

पर इसी में जीवन छुपा है,

जब ये सवाल आता है,

तो समझ कुछ अभी भी बचा है।

 

तेरी मोह और आदतों के घेरों में,

अंधेरे कोनों में,

थोड़ा डर अभी भी पनप रहा है,

तेरा जीवन ही तो कथा है,

अब इसे भी झोंकना है। 

Monday, February 26, 2024

दोहरा सच

तेरा सच अलग है, 
मेरा अलग। 
तेरी शिकायत मुझसे है, 
मेरी शिकवा उससे है। 

तू सोचे, कुछ तेरे हिसाब से है नहीं,
मैं मानू जाल में फसा मैं भी यहीं। 
तू सोचे तेरे साथ हो रहा है गलत,
मानूं गलती से ही रगड़ा जा रहा हूँ मैं भी। 

तुझे दुख व्यक्त करने में रस है,
दुख भगाने की कोशिश मेरी चरस है। 
तेरे इरादे तो हैं बिल्कुल सही,
मेरे सही इरादों से हासिल हो कुछ नहीं|

तेरे मन के राक्षस करे तुझे परेशान,
मेरा मन मुझे ही बना देता है हैवान।
तू सोचे तुझे समझ सके कोई नहीं,
मैं सोचूँ मैं समझूँ तुझे पर तू मुझे नहीं।

क्या गलत, क्या सही, 
यह तो पता नहीं,
कब तक चलेगा सब, 
यह भी तो पता नहीं|

तेरा सच अलग है, 
मेरा अलग। 
शायद मंजिल भी हमारी अलग हों,
पर चलना तो है साथ ही| 

क्यूंकि हमारी मंजिलों से पहले,
ना ये रास्ता खत्म होगा, ना ये जिंदगी।
तेरा सच अलग है, 
मेरा अलग।
 
इन दोहरी सच्चाइयों की हैवानियत से,
हमें अब डरना है नहीं,
आखिर उसी की कृपा से हम हैं, 
और है नहीं वो निर्दयी...

That Match-Winning Feeling!

It's a burst. Sometimes a sprinkle, sometimes a blast. The intensity may vary - but it inevitably comes as a splash of naughty excitement and release of a lot of feel good hormones. The hormones that tell me to let go and permit myself to do something crazy - something forbidden.
It's that sense of victory. Like the podium finish that makes one eligible for a bucket filled tumbler of chocolate ice-cream. 

To an untrained and unprepared mind this feeling may be difficult to handle. A difficulty similar to one faced by a rookie bar-owner handling a victor football team fresh after their win. The indebted bar-owner faces brawling musclemen loaded with rebelliousness. If he doesn't handle them well - he will soon have a ruckus of fist fights and a broken property. But, if he handles their excitement and heightened energy levels well, it's good for business. 
He has to channelize the team members' rebellious spirits. Giving them a sense of reward can help them feel acknowledged and appreciated. A round of on-the-house beers can easily do the trick. While the blood alcohol levels rise, he can subtly nudge the sportsmen to relax. He can then hope that their violence will pacify as they enter the space of energetic relaxation. As simple an idea as exclusive access to TV can do the trick. When energies relax, a person naturally tilts towards accepting his desire of a good night's sleep. This good night's sleep is what every one is really looking for. Sleep is the taste of death in the otherwise super intense activity filled life. Life with many roles and roleplays. 

I am often the cash-strapped bar owner timidly handling a high which makes my mind behave like those drunk sportsmen. This high, which may be artificially or meditatively induced, needs aware handling. I need to acknowledge and pat my hormonally-loaded sportsmen on their metaphoric backs while handling them a few beers, all the while, nudging them to sleep. Because it's  a good night's sleep that they really crave for. 
After all, our football stars understand that they have just won the local county match - it is the FIFA world cup that they are aiming for. They can't lose their balance with small wins... 

Tuesday, June 20, 2023

चिंता मत कर

सब अच्छा होगा,
उनके लिए जो हो अच्छा, वही होगा,
चिंता मत कर, सब अच्छा होगा ।।   
 
तेरी नकली खुशी, दबे हुए आसुओं से कुछ ना होगा,
जो वो तय करेगा, वही तो होगा,
चिंता मत कर, सब अच्छा होगा ।।  
 
इन कमजोर उम्मीदों, अधमरी हारों से भी कुछ ना होगा,
तेरी कोशिशों से नहीं, उसके इशारों से ही समय चलेगा,
चिंता मत कर, सब अच्छा होगा ।।  
 
चाहे हो जीना या उसमें विलीन हो जाना,
क्या है बेहतर, वोह निर्णय करेगा,
चिंता मत कर, सब अच्छा होगा ।।  
 
जो होना होगा वही तो होगा
देखना बस है, कि तू कितना समझ सकेगा,
चिंता मत कर, सब अच्छा होगा ।। 

समझ रहा है ना?
उनके लिए जो हो अच्छा, वही होगा,
अब तू चिंता मत कर, सब अच्छा ही होगा ।।  
 


PS: Dedicated to all the caregivers out there. Everything is as per his plan. Acceptance is a choice.




Saturday, April 30, 2022

इमारतों के आँसू

ख्वाहिश है आँसुओं की,
यह चाहत रो पड़ने की,
सम्बन्ध नहीं इनका सुख या दुःख से,
माध्यम हैं खुद को मिटा देने के...
 
मेरा दिल है जो टूटने से डरता है,
अपने झूठे अस्तित्व को संजोने वाला,
एक अंश है मेरा,
जो बिखरने से झिझकता है...
 
आज मैंने जो अपने महादेव को है पुकारा,
विनाश हो गया जो अपना माना था मैंने सारा,
टूट गयीं अहम की बनावटी इमारतें,
उनके टुकड़े भी मेरे आँसुओं में बह गए...
 
शम्भो  !


PS: It's a blessing to be able to cry in the presence of one's Guru. It releases one's karmic baggage and is probably the most transformational experience a seeker can ask for. 

Carpe Diem

You ask how would I be,

If this day were to be my last?

I would,

Keep nothing back,

Would have fuelled everything,

Given all of me in the blast of life...

 

I would,

Move past my feeble mind's, timid excuses,

Wouldn't trade for anything,

That which is truly Divine...

 

I would,

Protect the flame within me,

Protect the fire, that burns my mental shackles,

Allowing my surrender to the infinite Universe...

 

I would,

Drop these colours of the ego,

In the Ocean of life, so vast,

Effortlessly surfing, on the waves of daunting tasks...



PS - Being in touch with one's own mortality, is the biggest blessing one can ask for. 

Sunday, February 20, 2022

आशीर्वाद

यह परीक्षा है या है और कोई बात,
समय जाते ही कुछ रहता नहीं याद,
सिर्फ बदन का दर्द और मन की थकान,
करती है दिन की कहानी बयाँ !
 
याद आती है आपकी चेतावनी,
साधक के रास्ते हैं तुफान कई,
कचरे के मोल हैं यह मेरे सूखे आसूं,
मेरे अस्तित्व को मिटा दे मेरे गुरु !
 
मत कर मेरी चिंता, न रख कोई बंधन,
कर दे उपयोग तू सभी तेरे साधन,
इस नासमझ को बस कर दे तू आबाद,
हर चोट इस अहम पर है तेरा आशीर्वाद !

Tuesday, February 15, 2022

Pit Stops - Engineering Chaos

I see myself as a complex system of fluidic realities. There exists a multitude of identities, yet a certain sense of system within the chaos persists. I see myself as a carriage moving ahead in the jungle of complex worldly realities. The two wheels of the carriage are my mind and body while my sense of Awareness (the big "I") is the third element which sits on the driver's seat.

The whole carriage moves in sync,  sportingly exchanging friendly gestures with each other.  It joyfully moves forward in the bubble of divine grace surrounding them. Tackling worldly challenges creatively while running at an extraordinary pace on the well laid out path of self development. These are the moments when we get lost in the bliss of performance - things going exactly, or even better than the way we had visualised it. These are not the best times to grow and upgrade the machinery - these are times to just enjoy the rapid movement of a beautiful machine.

But then comes times when the whole machinery is distraught with coordination issues - nobody is listening to anyone else. The body and mind taking competitive turns to define the path and the driver is lost. Lost, either in deep sleep or fighting a losing gun exchange with its own once-dear friends. These are the moments of potential growth. When there is chaos in the machine, it is the best time to open it up and lay bare all the various parts clearly and define the way it will function.

The ability to do that what is necessary is within me, undisturbed and potent. I just have to allow my awareness to take charge. The awareness that I am neither the body nor the mind is enough to allow things to fall back on course. It is also enough to allow the upgrade of the entire operating system of the carriage. So that it goes back on the track with renewed vigour and sense of purpose. These moments of chaos are as important as are the pitstops for Formula One machines. 

Meanwhile, one should never lose consciousness of the noisy whisper of Life that surrounds - Surf On!

Tuesday, February 8, 2022

Devi - my Divine Mother

Here's an assembly of words to expose a brief glimpse of the journey from the snapshot of BITS - Pilani - in front of Maa Saraswati temple - as a driven yet confused teenage boy - and then 16 years later in front of Linga Bhairavi idol at Isha - as a clearer yet excuse-making saadhak. 


She took me in Her arms then,

Just one among the thousands of young men.

 

Giving direction to the intense upsurge of energy within,

Making the boundaries of one's capabilities thin.

 

Dissolved utterly in Her loving embrace was I,

There was nowhere else to go, nothing low or high.

 

With unreasonable madness and the passionate grit,

In front of Her shining white stone form did I sit.

 

Words and judgements mattered less and less,

Giving hard time to myself but knowing that I was blessed.

 





I sit here today, yet again, in front of Her another form,
Bowing to my Mother while feeling that I am being re-born.

 

Didn’t realize how these sixteen years flew by,

A district collector was borne out of our little boy.

 

Ridden with guilt, evasion and all shades of emotions,

Ready to face the stormiest of life's commotions.

 



Maa,

Hardly anything has changed since we last met,

Posts and honours of this world are not to be fret.

 

The boy is the same with shades of emotions intact,

With his mad devotion and the passionate grit to act.

 

Have been often fooled to believe that I am on my own,

Don’t know how to thank You for being there all along…

 

3 Years Later - 24th Feb, 2025


And today, You walk with me, blessing my home,
The haven where Niyati and your grandson roam.
Taking form in all that's tender and wise,
You swirl around me, a storm in the skies.

I tremble, uncertain, still lost in the fray,
Yet much must be done, the soil waits for the day.
I know not how the path will unfold,
For wisdom like this is too vast to hold.

Beneath the tamarind, with muscles worn,
You urge me to see as my mother had sworn—
Not in the greys, nor in the night,
But cherishing only the hues of white.
For even in caverns where shadows confide,
A flicker of light will always abide.

With my Guru’s blessing, this vow I make,
To kindle the flame, for all others’ sake.
I must burn my life energies bright,
Not just for kin, but for all in sight.
  


Friday, September 20, 2019

UnFuckWithAble

You mistake it as children's stuff,
This tricky play of crests and troughs…

As the cold sea breeze hits the soaring waves,
One has to know when to ride and when to wait…

When the ocean is your guru, you might forget,
This game's point is not to get mighty wet…

You should soar above the waves so high,
Life's dreams and visions make you fly…

Lost in your Guru's loving grace,
Judging nothing, no person or place,
Skate smoothly over any karmic whirlpool,
You're better than any memory-hugging sinking fool…

Doesn’t matter who made the karmic puddle in jest,
On my dear ocean Guru's chest,
Smoothly do I stay aboard and continue to surf,
No matter who or what tries to rock my home turf…


Thursday, May 30, 2019

The Arrow Pulled Back


Green is the color of my devil,
It's not that he is always evil,
It's not the wind's fault that the boat is shaking,
It's actually the misaligned sails' making…

The permission i have  given to the weakest thought,
The permission to be heard and acted upon without being fought,
This permission is shaking the ship's fulcrum,
Not allowing the conditions to be set at optimum,
Conditions that allow for the divine seed to grow,
Conditions that will make life effortlessly flow...

Can feel the resistance within me to play the angel,
My bad experience of ego's dangerous angles,
But Look around and feel the moment my friend,
It's only a mental role play to make life's choices bend,
Approach each moment, revering my mortality,
Invoke Shiva to destroy all that's mine, with brutality…

Surrender my friend, surrender, for it is the only way to go,
Intoxicating yourself will only make the inner confusion grow,
It messes up each time with the vaayu* and the jal* elements of the body,
Leaves me dehydrated and craving for making everything shoddy,
I really want to escape this messy chaos in my head,
The enormous weight makes me wish I was dead…

I was feeling like a child left alone by his Guru,
I realize it was a pot where victim consciousness brew,
For Nitin Bhaiya* had clearly warned me of these,
The conniving victim and the guilty thief,
Kaan Pakad lena* ! Did he say with a broad beautiful smile,
I still feel he's here, but it's been quite a while…

I am still that intense boy, with intentions pure,
Why allowing a thought to make my dream vision obscure,
My ajna* can filter the thought at least,
And deny it the opportunity to become a beast,
For me, the focus of my time on earth is clear,
I find happiness in moments when i have nothing to spare,
Nothing to spare, for everything i have is thrown in the fire of life,
Lovingly nourishing roots and shoots of lifeplants of me and my wife…

Green is the color of my devil,
It's not that he is always evil,
For now, off this bag of greens go,
I'll play with the thoughts like a pro,
Dopamine will be released through tick list and DC stars,
Ways that relax and please without leaving their scars,
For me each moment of Life is a perfect gift,
I've to smilingly surf over its troughs and cliffs…


PS-
*vaayu - air element in the Pancha Bhoota
*jal - the water element in the Pancha Bhoota
*Nitin Bhaiya - Rishi Nityapragya from Art Of Living who was the guide in the Divya Samaaj Nirman Course I did in 2010
*Kaan Pakad Lena - apologise to the master for getting trapped in the mental mess and making wrong identifications and move on
*Ajna - The Third Eye Chakra on the forehead that is also the seat of Prefrontal cortex of the brain, responsible for rational decision making

Saturday, March 23, 2019

Samyama


The word Samyama dates back to Patanjali and it means different things to different people, but the recent turn of events in my life has changed what this word means for me forever. It is the process where I was virtually taken out of my worldly life settings by an unparalleled power and soaked in the grace and love of a deeply compassionate being. Only to be thrown back again in the worldly mess once the lure of the latter began to dissolve. It was an experience infinitely greater than my own being's capacity to fathom, comprehend and leave alone express. Yet, here is an attempt - 


Out of the blue you called this terrible fool,
As he tore out of his claustrophobic body,
Is when you threw him back to the Karmic whirlpool…

You invoked the Mahadev to destroy this creature,
His karmic body did experience a tiny fissure,
Through this very hole he tasted his real nature…

Twelve years long solar cycle wasted in outward search,
One moment you took to show that he was only dirt…

Perhaps his karmas had not earned him a longer stay,
But the tears of clarity made him understand his ways,
It is the breath that he has to spend his time with,
Clean his windshield that is splattered with karmic bullshit…

No use to paint stories on this shit smeared window, 
Patiently tending to the roots and shoots of the seed is the only way it will grow…


Sunday, June 10, 2018

मोर रायपुर

अकसर देखा जाता है की हम एक शहर की पहचान उसकी किसी प्रसिद्ध इमारत, आधुनिक कायाकल्प या दार्शनिक स्थल से करते हैं। ऐसे में शहर की कल्पना एक स्थाई छवि से हो जाती है, चाहे वो आगरा की ताजमहल से हो, दिल्ली की लाल क़िले से या तिरुपति की बालाजी मंदिर से। आज सुबह हुई, तो मन में एक विचित्र विचार ने अपनी रोज़मर्रा की जीवनशैली से अलग हट, अपने शहर रायपुर के बारे में और जानने की चेष्ठा मुझमें जगाई। बस फिर क्या था - मैंने अपने अंदर के  सोये हुए विचारक को जगाया और अपने इस चहीते शहर की पहचान का स्तम्भ खोजने निकल गया।

अपने रायपुर के अस्तित्व के सम्बंध में जानने का इरादा लिए मैं प्रसन्न-चित से यहाँ के प्राचीन (और मेरे मोहल्ले में स्थित) आनंद समाज वाचनालय में पहुँच गया। किताबों से मैंने जाना कि रायपुर को एक नगरीय निकाय का रूप लिए 150 साल हो गए हैं। इस तथ्य ने मन को गहन विचार में डाल दिया। मेरे मन में रायपुर की छवि एक लगातार बेहतर स्वरूप में ढलते हुए शहर की है। जिस गति से रायपुर में मैंने अधोसंरचनाओं का विकास होते अनुभव किया है, यह कल्पना कर पाना मेरे लिए मुश्किल था की इस बदलते, उभरते शहर के पीछे 150 सालों के इतिहास का बोझ है।

अपने शहर की पहचान का स्तम्भ खोजने जब मैंने एक जिज्ञासु छात्र का चश्मा पहना तो पाया की मेरे शहर ने बड़ी सहजता से अपने इतिहास को अपने अस्तित्व में पिरोया है। इस शहर का इतिहास इसका बोझ नहीं, क्यूँकि इसके ऐतिहासिक धरोहर सबके लिए ज्ञान के जीवित बिंदु हैं। सरलता से शहर के मध्य में स्थापित जय-स्तम्भ, इस शहर में भाग-दौड़ करते, दैनिक जीवन में व्यस्त नागरिकों को दिशा देने के अलावा अपने राष्ट्र के लिए शहीद हुए, माटी-पुत्र वीर नारायण के जज़्बे को अपने दिलों में जीवित रखने की प्रेरणा देता है।

इस शहर में स्थित प्राचीन तालाबों की कड़ियाँ, इस शहर को  प्रकृतिक और समाजिक रूप से जोडती नज़र आती हैं। स्वामी विवेकानंद जी के इन्हीं में से कुछ तालाबों में गोताखोरी का आनंद लेने के क़िस्से-कहानियाँ यहाँ बड़े उत्साह से सुनाई जाते हैं। और सुनाई भी क्यूँ ना जाएँ, यहाँ के युवा दिलों में स्वामीजी द्वारा दिए गए अमूल्य संदेश अभी भी गूँजते प्रतीत होते हैं। तालाब किनारे स्थित प्राचीन आस्था के केंद्र, इस शहर के सभी वर्गों को एक आलौकिक प्रेम की भावना से बाँधते हैं।

मैं अपने शहर के इतिहास की धारा में इतना लीन हो गया की उसके प्रतीक चिन्ह की खोज से ही भटक गया। शायद सच तो यह था की किसी भी विशेष व्यक्ति, स्थान, या संरचना में रायपुर की पहचान को सिमटा पाना असम्भव सा दिख रहा था। मेरे इस शहर में बिताए ख़ुद के जीवन के मीठे अनुभव का स्त्रोत भी मुझे अभी अपनी समझ से दूर लग रहा था। सवालों से भरे हुए मन को बहलाने के लिए मैं अपने चहीते स्थान पर चाट खाने गया। चाट से पेट तो भर गया पर मन अभी भी सोच में डूबा था- कितना बदल रहा है मेरे शहर का स्वरूप! कुछ साल पहले तालाब किनारे स्थित यह उद्यान अस्तित्व मे भी नहीं था। ना ही यहाँ तक आने के रास्ते इतने सुविधाजनक थे। और तोह छोडो, इस चाट-ठेले का स्वरूप भी आधुनिकता की लहर से प्रभावित दिख रहा था!

अपने मंथन से हट कर, मैंने आस पास के लोगों को देखा तो मुझे कई मुस्कुराते चेहरे नज़र आने लगे। कितना विचित्र है यह शहर-अनेकों धर्म, उम्र और क्षेत्रों से आए लोग इसको अपना घर और अपनी पहचान मानते हैं। इन लोगों में कई भिन्नताएँ हैं पर सबका दिल इस शहर के लिए धड़कता है। ऐसा लगता है की इस शहर के बदलते स्वरूप का कारण ही  इन लोगों का उत्साह है। उनकी जिन्दादिली और परिश्रम से इस शहर का दिल धड़कता है। इस बदलते, उभरते शहर की पहचान की खोज में डूबे मन को तालाब के मुख पर लहराते राष्ट्रीय ध्वज को देख, राष्ट्रपिता का एक लेख याद आ गया। रंग-बिरंगे भवनों की छांव में बैठ बिताये उस पल में मुझे अपनी भूल का अहसास हुआ!


 मेरे रायपुर की पहचान अन्य शहरों की तरह मुट्ठीभर विशेष इमारत, व्यक्ति या संस्थान से नहीं है। रायपुर के हर नागरिक के दिल में अपने शहर के प्रति जो प्यार और अपनापन उमड़ता है, वही उसकी असली पहचान है। रायपुर अपने इतिहास के धरोहरों को अपनी परिवर्तन-गाथा का आधार बना कर अपने नागरिकों के सम्वेदनशील प्रयासों से लगातार एक स्वच्छ, सुंदर, आधुनिक और स्मार्ट रूप ले रहा है। रायपुर का हर नागरिक इस शहर को अपनी पहचान मानता है और शायद यही वजह है कि, इस शहर की पहचान भी अपने नागरिकों के अपनत्व के भाव से है।
इस विचार से मानो मेरे रोंगटे खड़े हो गए, जाने अनजाने में मैंने भी अपने शहर को बेहतर बनाने के लिए हर सम्भव प्रयास करने का संकल्प ले ही लिया था। शायद यह इस शहर का जादू ही है जो हर दिल को अपनी ओर खींच लेता है।
तिरंगे को लहराती हवा का मेरे थके हुए शरीर से स्पर्श, चेहरे पे एक गहरी मुस्कान ले आया। इस रायपुर के प्रतीक चिन्ह की खोज को भी शायद यहीं ख़त्म होना था - यह है मेरा रायपुर, आपका रायपुर... मोर रायपुर


 'मोर' in the local Chhattisgarhi dialect means 'Mine'

Powered By Blogger